सागर अरोड़ा को मिला डॉ. उषा गुप्ता नेशनल अवार्ड

Published On

रक्तदान के क्षेत्र में सेवाओं के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर तूर)। Usha Gupta National Award: इंडियन सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर पटियाला के समाजसेवी सागर अरोड़ा को डॉ. उषा गुप्ता नेशनल अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा गुरुग्राम में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। सागर अरोड़ा को यह पुरस्कार स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में दी गई सेवाओं और हजारों लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने हेतु प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सागर अरोड़ा ने कहा कि उन्हें यह प्रेरणा पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से मिली है, जिन्होंने सिखाया कि जीवन की सबसे बड़ी सेवा किसी की जान बचाना है। सागर अरोड़ा ने अपने सेवा सफर में मिले सहयोग के लिए कई हस्तियों का आभार व्यक्त किया, जिनमें डॉ. कुलबीर कौर, डॉ. रिमप्रीत सिंह वालिया, डॉ. रविंदर पाल सिंह वालिया, डॉ. अर्शप्रीत कौर और हरमिंदर नोना शामिल हैं। Patiala News

समारोह में इंडियन सोसाइटी आॅफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन की 50 वर्षों की यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। देशभर से आए ब्लड बैंक विशेषज्ञ, रक्तदान प्रेरक, समाजसेवी और अन्य प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। एक विशेष सत्र स्वैच्छिक रक्तदान पर भी आयोजित किया गया, जिसमें नई रणनीतियों, चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर चर्चा हुई। Patiala News

यह भी पढ़ें:– हरियाणा सरकार द्वारा 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाडा मनाया जा रहा

About The Author

Related Posts