कोहरे के कारण 10 बजे खुलेंगे स्कूल

Published On

आज से लागू होंगे आदेश, सीएम मान ने दी जानकारी

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश में पड़ रहे घने कोहरे के कारण स्कूलों का समय बदल दिया गया है। सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। घने कोहरे के कारण स्कूली छात्र-अध्यापकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से आज 21 दिसंबर 2022 से 21 जनवरी 2023 तक सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के खुलने का समय 10 बजे होगा। स्कूलों की छुट्टी पूर्व निर्धारित समय के अनुसार होगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts