अकाली दल के वरिष्ठ नेता रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा का निधन

Published On

मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे और उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। वरिष्ठ राजनेता एवं पंजाब के पूर्व सांसद ब्रह्मपुरा को 06 दिसंबर को पीजीआईएमईआर में लीवर आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वह हेपैटोसेलुलर कार्सिनोमा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कोरोनरी धमनी रोग से भी पीड़ित थे। उन्होंने आज दोपहर एक बजकर 57 मिनट पर अंतिम सांस ली।

क्या है मामला

ब्रह्मपुरा को अक्सर ‘माझे दा जरनैल’ (पंजाबी में माझा के जनरल) के रूप में जाना जाता था। उन्होंने पहले पंजाब सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री और चार बार विधायक के रूप में कार्य किया। वह 2019 तक सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल का हिस्सा थे। जब उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। उन्हें 23 दिसंबर, 2021 को चंडीगढ़ में शिअद के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा पार्टी में वापस शामिल किया गया। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ अकाली नेता गुलजार सिंह रणिके, सुखबीर सिंह बादल, प्रकाश सिंह बादल, हरसिमरत कौर बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने ब्रह्मपुरा के निधन को पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया। बह्मपुरा को अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव ब्रह्मपुरा जिला तरनतारन में बुधवार को दोपहर एक बजे किया जाएगा। अंतिम संस्कार में सुखबीर बादल समेत कई राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts