गुरदेव कौर इन्सां का पार्थिव शरीर मेडीकल रिसर्च के लिए दान

Published On

सच कहूँ/रामपाल शादीहरी दिढ़बा मंडी। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां जी की पावन शिक्षाओं पर अमल करते ब्लॉक दिढ़बा मंडी के गांवनिहालगढ़ की माता गुरदेव कौर धर्म पत्नी स्व: जगीर सिंह ने मरणोंपरांत अपना मृत शरीर मैडीकल रिसर्च के लिए दान कर दिया है। (Body Donation ) उल्लेखनीय है कि माता गुरदेव कौर का बीते दिनों देहांत हो गया था। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि माता गुरदेव कौर डेरा सच्चा सौदा के साथ पिछले लंबे समय से जुड़े हुए थे और उन्होंने पूजनीय हजूर पिता जी की पावन शिक्षाओं पर अमल करते अपने जीते जी अपना शरीर मैडीकल रिसर्च के लिए दान किये जाने संबंधी फार्म भरे हुए थे।

उन्होंने बताया कि माता जी इच्छा मुताबिक देहांत के बाद उनकी मृत देह को संतोष मैडीकल कालेज गाजियाबाद यूपी को दान कर दिया। माता गुरदेव कौर इन्सां ने लंबे समय तक दरबार में सेवा की। साध संगत ने ‘माता गुरदेव कौर इन्सां अमर रहे’ के नारे लगाकर अंतिम विदाई दी। इस मौके शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों की उपस्थिति में मृत देह को फूलों के साथ सजी एंबुलेंस के द्वारा रवाना किया गया। इस मौके ब्लाक दिढ़बा मंडी, ब्लॉक पातड़ां के जिम्मेवार व गांवों की साध संगत उपस्थित थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts