पैट्रोल पंप पर आए लुटेरों ने पिस्टल तानकर कर्मचारियों से लूटी नगदी

Published On

कार में सवार होकर आए लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम

  • रिंदों की सूचना पर पुलिस कर रही मामले की छानबीन

अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों चोरों और लुटेरों का बोलबाला है जिसके तहत गत रात्रि एक पंप पर आए चार लुटेरे पिस्टल की नोंक पर पंप के कर्मचारियों पर पिस्टल तान की हजारों रुपए की नगदी लूटकर फरार हो गए। कर्मचारियों के बयानों पर थाना बहाववाला पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरु कर दी है। पुलिस को दर्ज करवाए गए बयान में सोनू यादव पुत्र धर्मराज निवासी रामसरा ने बताया कि गत रात्रि रामसरा स्थित नायरा पैट्रोल पंप पर कार में सवार चार लोग आए जिनमें से उतरे दो युवकों ने दफ्तर के बाहर खड़े काका सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी दुतारांवाली पर पिस्टल तानते हुए दफ्तर में दाखिल होकर वहां पर रखी टेबल में पड़े 27690 रुपए निकाल लिए और उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए वहां से फरार हो गए। उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी, जिस पर थाना बहाववाला पुलिस ने अज्ञात चार लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरु कर दी है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts