कई मामलों में वांछित तीन भगोड़े गिरफ्तार

Published On

श्री मुक्तसर साहिब (सच कहूँ न्यूज)। Muktsar News: पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने श्री मुक्तसर साहिब पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में कई आपराधिक मामलों में वांछित तीन भगोड़ों को गिरफ्तार कर उनके पास से 174 ग्राम हेरोइन, दो पिस्तौल (.32 बोर), और 10 गोलियां बरामद की हैं। Muktsar News

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव कुमार उर्फ बिल्ला, विकासदीप सिंह और लवप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि तीनों अपराधी कई आपराधिक मामलों में वांछित थे, जिनमें बी एन एस और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर अपराध शामिल हैं। आरोपी गौरव उर्फ बिल्ला मलौट में दर्ज एक मामले में भगोड़ा था, जबकि अन्य दो श्री मुक्तसर साहिब में दर्ज एक मामले में वांछित थे।

डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तीनों एक प्रतिद्वंद्वी को खत्म करने की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस गैंगस्टरों के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति और अच्छी तरह से समन्वित, खुफिया-आधारित कार्रवाई के माध्यम से सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। Muktsar News

यह भी पढ़ें:– पेट्रोल पंप संचालक व उसकी पत्नी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

About The Author

Related Posts