तीन लुटेरे ने बैंक मैनेजर से छीना मोबाईल, किया घायल

Published On

घायल बैंक मैनेजर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। शहर में पिछले कुछ दिनों से असामाजिक तत्वों का बोलबाला है और वे बेखौफ हो अपनी वारदातोंं को अंजाम दे हैं। आज सुबह नेहरु पार्क में सैर करने आए बैंक मैनेजर से तीन लुटेरे हमला कर मोबाईल लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। Abohar News

जानकारी के अनुसार मूल रुप से बिहार के रहने वाले और केनरा बैंक के मैनेजर अविनाश चन्द्र आज सुबह करीब 9 बजे शहर के बीचों बीच बने नेहरु पार्क में सैर करने के बाद बेंच पर बैठकर आराम कर रहे थे ओर उनके आसपास भी काफी लोग सैर कर रहे थे, इतने में दो-तीन लुटेरे आए उनके कंधे पर राड़ से हमला कर उनका ओप्पो कंपनी का मोबाइल छीनकर पिछले गेट से भाग गए। इस दौरान बैंक मैनेजर ने काफी शोर मचाया लेकिन कोई उनकी मदद को आगे नहीं आया। इसके बाद वे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए और इसकी शिकायत आॅनलाइन करते हुए कार्रवाई की मांग की Abohar News

यह भी पढ़ें:– दिव्यांग महिला से पति ने की मारपीट, गंभीर घायल

About The Author

Related Posts