साध-संगत ने लेख सिंह इन्सां को दी श्रद्धांजलि, 10 परिवारों को दिया राशन

Published On

बठिंडा। (सच कहूँ/सुखनाम) बीते दिनों अपनी स्वासों रूपी पूंजी पूरी कर कुल मालिक के चरण कमलों में सचखंड बिराजे ब्लॉक बठिंडा के एरिया गुरू नानक पुरा के सेवादार लेख सिंह इन्सां (चरनजीत सिंह मान ज्वार्इंट डायरैक्टर, सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग पंजाब, चंडीगढ़ के पिता जी) नमित्त अंतिम अरदास स्वरूप श्री दुर्गा मंदिर, माडल टाऊन, फेज-1 में नामचर्चा आयोजित कर बिछड़ी रूह को श्रद्धा के फूल भेंट किए गए। इस मौके कविराजों ने शब्दवाणी की। इस मौके श्रद्धा के फूल भेंट करते ब्लॉक भंगीदास सुनील इन्सां ने कहा कि सचखंडवासी लेख सिंह इन्सां का सारा परिवार ही डेरा सच्चा सौदा के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने कह कि वह हमेशा ही मानवता भलाई कार्यों में आगे रहते थे और परिवार को भी हमेशा ही मानवता भलाई के कार्यों के लिए प्रेरित करते थे। इस मौके गुरदेव सिंह इन्सां ने भी लेख सिंह इन्सां को श्रद्धा के फूल भेंट किए। इस मौके बुजुर्ग समिति के जिम्मेवार दर्शन मुखी इन्सां ने इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ दुख सांझा किया।

यह भी पढ़ें:– राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में छाए शाह सतनाम जी बॉयज व गर्ल्स स्कूल के विद्यार्थी

उन्होंने नामचर्चा में पहुंची साध-संगत, रिश्तेदारों, समाजसेवियों, राजनेताओं, क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया। नामचर्चा दौरान परिवार द्वारा 10 जरूरमतमन्द परिवारों को राशन दिया गया। इस मौके 45 मैंबर पंजाब रणजीत सिंह इन्सां, जिला 25 मैंबर, जिला सुजान बहनें, ब्लॉक 15 मैंबर, सुजान बहनें, एरिया भंगीदास बहनें और भाई, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के जिम्मेवार और सेवादार, विभिन्न समितियों के सेवादार और भारी तादाद में साध-संगत उपस्थित थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts