पाकिस्तान-समर्थित दो ड्रग मॉड्यूल का भंडाफोड़, 2.8 किलोग्राम आईसीई सहित दो गिरफ्तार

Published On

वर्चुअल नंबरों के जरिए पाकिस्तान से जुड़ा था नेटवर्क, धार्मिक स्थलों के पास होती थी डिलीवरी

  • पुलिस ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में की कार्रवाई
  • एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुई एफआईआर

अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। Amritsar News: पंजाब में अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने पाकिस्तान-आधारित तस्करों से जुड़े दो ड्रग सप्लाई मॉड्यूलों का पदार्फाश करते हुए दो मुख्य संचालकों को 2.815 किलोग्राम मेथामफेटामिन (आईसीई) के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दो अलग-अलग आॅपरेशनों के तहत की गई।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक निवासी गांव घरियाला, जिला तरन तारन और बलजीत सिंह निवासी गुरु नानकपुरा, अमृतसर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी वर्चुअल नंबरों के माध्यम से पाकिस्तान-स्थित हैंडलरों से संपर्क में थे और पंजाब में नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त कर उसकी आपूर्ति करते थे। वे संदेह से बचने के लिए धार्मिक स्थलों के पास डिलीवरी पॉइंट का चयन करते थे। Amritsar News

पहला ऑपरेशन: पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पहले मामले में विशेष गुप्त सूचना के आधार पर अमृतसर की दाना मंडी के पास नाका लगाया गया, जहां से गुरसेवक सिंह को 40 ग्राम आईसीई ड्रग के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खुलासे के आधार पर एक फलो-अप आॅपरेशन चलाया गया, जिसमें 1.96 किलोग्राम अतिरिक्त आईसीई बरामद की गई। गुरसेवक सिंह, जो सीमावर्ती क्षेत्र का निवासी है, वर्चुअल प्लेटफार्मों के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों से लगातार संपर्क में था। वह अपने हैंडलर के निदेर्शों के अनुसार खुद ही खेप प्राप्त करता और उसे डिलीवर करता था।

दूसरा ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने अमृतसर के रियान इंटरनेशनल स्कूल के पास वल्ला बाईपास रोड पर नाका लगाया और संदिग्ध बलजीत सिंह को 45 ग्राम आईसीई ड्रग के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खुलासे के बाद आगे की कार्रवाई में 770 ग्राम और आईसीई बरामद की गई। गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि सीमा पार स्थित हैंडलरों की पहचान करने, सप्लाई मार्गों का पता लगाने और पंजाब-पाकिस्तान के बीच चल रही सप्लाई चेन को उजागर करने के लिए जांच जारी है। इस मामले में थाना गेट हकीमा, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई हैं। Amritsar News

यह भी पढ़ें:– राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करण्डी में राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम के 150 वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित

About The Author

Related Posts