जालंधर पुलिस ने किया अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़

Published On

पांच किलो अफीम सहित यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार | Jalandhar News

  • दोनों आरोपी जालंधर में सप्लाई करने आए थे अफीम, केस दर्ज | Jalandhar News

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar News: पंजाब में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शुक्रवार को अफीम की तस्करी में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया और दो अपराधियों को पांच किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राज्य में अफीम की तस्करी में अंतरराज्यीय गिरोह शामिल है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने जालंधर के तरलोक एवेन्यू के नजदीक टी-प्वाइंट सलेमपुर मुसलमाना रोड के पास जाल बिछाया। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी ने गांव सलेमपुर मुसलमाना की तरफ से दो व्यक्तियों को आते देखा। शक के आधार पर पुलिस पार्टी ने दोनों युवकों की गहनता से तलाशी ली और उनके पास से पांच किलो अफीम बरामद की। Jalandhar News

पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस ने तुरंत युवकों को पकड़ लिया जिनकी पहचान बबलू पुत्र मुंशी लाल निवासी गांव चंदुआ थाना बामोरा जिला बरेली उत्तर प्रदेश और इमरान अंसारी पुत्र अबरार निवासी गांव कामुआ थाना बामोरा जिला बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। Jalandhar News

उन्होंने कहा कि बबलू के बैग में 2.7 किलोग्राम अफीम और इमरान अंसारी के बैग में 2.3 किलोग्राम अफीम मिली। नतीजतन, हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई। शर्मा ने कहा कि जांच के दौरान युवकों ने स्वीकार किया कि वे अफीम की डिलीवरी के लिए एक अन्य सह-आरोपी के कहने पर बरेली से जालंधर आए थे। उन्होंने आगे कहा कि जांच जारी है। Jalandhar News

यह भी पढ़ें:– Yogi Adityanath: योगी आदित्यनाथ लगातार तीसरी बार बने देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री

About The Author

Related Posts