Road Accident: कार चालक की टक्कर से दो युवकों की मौत

Published On

खुइयां सरवर में सड़क क्रॉस करते वक्त हुआ हादसा | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Road Accident News: अबोहर में तेज रफ्तार कार चालक ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बाइक सवार करीब 15 फुट की दूरी पर जाकर गिरे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया। घटना खुईयां सरवर गांव के पास श्रीगंगानगर नेशनल हाईवे पर हुई। गांव हिंदुमलकोट निवासी लक्ष्मण पुत्र प्रभाती राम अपने दोस्त के साथ अबोहर आ रहा था। जब वह खुईयां सरवर में सड़क क्रॉस करने लगे तो हिम्मतुपरा निवासी कार चालक की कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। Abohar News

कार चालक राय सिंह नगर जा रहा था। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना 112 हेल्पलाइन पर दी। जिस पर एएसआई सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे और ऐम्बुलेंस के मदद से शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इधर बजरंग दल हिंदुस्तान के महासचिव कुलदीप सोनी ने कहा कि गांव में नेशनल हाईवे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसलिए यहां पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए। गांव के लोग कई पर यहां ओवरब्रिज बनाने की मांग कर चुके हैं। Abohar News

यह भी पढ़ें:– Theft: सोया रहा परिवार, घर से करीब 40 तोले सोना चोरी

About The Author

Related Posts