Road Accident: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, एक की मौत, दो गंभीर घायल

Published On

बरनाला (सच कहँ/गुरप्रीत सिंह)। Barnala News: बीती देर रात स्थानीय भीखी रोड पर गांव कालेके में एक पैट्रोल पम्प के पास कार काबू होकर पेड़ से टकरा गई और कार में सवार एक युवक की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी देते थाना धनौला के सब इंस्पैक्टर अमरनाथ ने बताया कि हरप्रीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह, रामपाल सिंह पुत्र भूरा सिंह व हरपिन्दर सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी मत्ती बरनाला में अपना जरूरी काम कर वापिस कार में सवार होकर गांव जा रहे थे, लेकिन जब वह भीखी रोड पर गांव कालेके में पहुंचे तो सामने की किसी वाहन की आंखों में तेज लाईटें पड़ने से कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। Barnala News

इस हादसे में हरप्रीत सिंह, रामपाल सिंह व हरपिन्दर सिंह गंभीर रूप में घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल बरनाला में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने हरप्रीत सिंह पुत्र हरवंस सिंह को मृत घोषित कर दिया व रामपाल सिंह व हरपिन्दर सिंह की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक सहायता देने उपरांत दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक हरप्रीत सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके शव को परिजनों के हवाले कर दिया। Barnala News

यह भी पढ़ें:– बदलाव जनसभा को संबोधित करने के लिए कल अपने ससुराल पिहोवा पहुंचेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान :- राज कौर गिल

About The Author

Related Posts