विजीलेंस द्वारा 5000 रुपए रिश्वत लेता एएसआई रंगे हाथों काबू

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब विजीलेंस ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान पुलिस थाना, हरियाणा, जिला होशियारपुर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर-लोकल रैंक (ए.एस.आई.) राजिन्दर सिंह को 5000 रुपए की रिश्वत लेने के लिए गिरफ़्तार किया है।

यह भी पढ़ें:– पंजाबी गायक मनकीरत की फिर रेकी, संदिग्धों की तलाश जारी

विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि उपरोक्त पुलिस कर्मचारी बस्सी नौं, हरियाणा के रहने वाले संजय उर्फ आशु की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से सम्पर्क कर आरोप लगाया कि उपरोक्त पुलिस कर्मचारी ने शिकायतकर्ता के खिलाफ हरियाणा थाने में दर्ज एक मामले का अदालत में चालान पेश करने के बदले 5000 रुपए रिश्वत के तौर पर देने की माँग की है।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जाँच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की जालंधर रेंज की एक टीम ने जाल बिछाया और दोषी पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ़्तार कर लिया। इस सम्बन्ध में विजीलेंस ब्यूरो के पुलिस थाना, जालंधर रेंज में मुलजिम ए.एस.आई. के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जाँच जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts