14 जून के बाद बदलेगा मौसम, 16 जून को बारिश के आसार

Published On

 आज भी छींटे पड़ने व हलके बाद छाए रहने की उम्मीद

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के लोगों के लिए मौसम संबंधी राहत की खबर है। मंगलवार से लू से छुटकारा मिल जाएगा। तापमान में भी कमी आएगी। यह पूवार्नुमान मौसम केंद्र चंडीगढ़ का है। विभाग के डायरेक्टर डा. मनमोहन सिंह के अनुसार सोमवार को लू चलेगी लेकिन उसके बाद 14 जून के बाद मौसम में बदलाव आएगा। सूबे में बादल छाएंगे और इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। 15 जून को पंजाब के कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, जबकि 16 जून को पंजाब के कई जिलों में बारिश के आसार है। हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि यह बारिश मानसून की होगी या वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की। डा. मनमोहन सिंह ने कहा कि राहत की बात यह है कि झुलसा देने वाली धूप का सामना लोगों को नहीं करना होगा।

आज झेलनी होगी लू, 15 से आसमान से बसरेगी राहत

लुधियाना में पिछले दो हफ्तों से लू चल रही है। भीषण गर्मी से लोग परेशान हो चुके हैं। मंगलवार को भी लू चलने की संभावना जताई गई है। सुबह ही सूर्य देव ने रौद्र रूप दिखाया। सुबह 8 बजे पारा 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केंद्र चंडीगढ़ की मानें तो आज 12 बजे के बाद से लू चलेगी। शाम को भी लू का असर रहेगा। कल भी मौसम ड्राई रहेगा। लेकिन 15 से मौसम बदल जाएगा। 15 जून को लुधियाना में बादल छाए रह सकते हैं और बारिश होने की संभावना है। वहीं 16 जून को भी बारिश हो सकती है और बादल छाए रहेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts