IMD Alert : पंजाब में फिर येलो अलर्ट
16 अप्रैल से राहत के आसार
- 17-18 अप्रैल को पूरे पंजाब में होगी बारिश
अमृतसर। (सच कहूँ न्यूज)। गर्मी की तपिस धीरे-धीरे बढ़ रही है। (IMD Alert) पंजाब के अधिकतर शहरों का तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। लेकिन कुछ ही दिनों में बढ़े पारे से एक बार फिर राहत के आसार बनते दिख रहे हैं। आने वाले दिनों में पंजाब में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। जिसे देखते हुए पंजाब में मौसम विभाग ने एक बार फिर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
पंजाब के अधिकतर हिस्सों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने पंजाब को चार हिस्सों माझा, दोआबा और पश्चिम व पूर्व मालवा में बांट रखा है। मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च को पंजाब के माझा और दोआबा में बारिश हो सकती है। वहीं, 17-18 अप्रैल को पूरे पंजाब में बारिश होगी। मौसम विभाग ने 16 से 18 अप्रैल तक येलो अलर्ट किया जारी दिया है। उसके बाद भी 20 अप्रैल तक पंजाब के अधिकतर हिस्सों में बारिश के आसार हैं।
यह भी पढ़ें:– शाह सतनाम जी सार्वजनिक अस्पताल के चिकित्सकों को हासिल हुई बड़ी सफलता
फसलें हो सकती हैं बर्बाद
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पंजाब में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं खेतों में खड़ी फसल को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा सकती हैं। (IMD Alert)
किसान उठा चुके हैं काफी नुकसान
बीते दिनों हुई बारिश से पहले ही पंजाब के किसान काफी नुकसान सह चुके हैं। काफी अधिक झाड़ झड़ चुका है। इतना ही नहीं, गेहूं के दाने का आकार भी सामान्य से कम हो चुका है। राज्य सरकार के आग्रह पर केंद्र ने गेहूं खरीदने में हामी तो भर दी है, लेकिन दाम में कटौती कर दी गई है।
तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी
अगले दो दिनों के अंदर दिन के तापमान में काफी अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के अधिकतर शहरों का तापमान अगले दो दिनों में 39 डिग्री तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से काफी अधिक है।
वहीं 16 अप्रैल के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दिन के तापमान में 3 से 6 डिग्री तक गिरावट होगी। तापमान कम होकर 33 डिग्री तक पहुंच सकता है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।