कार सवार अधेड़ से 30 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन पुलिस ने सोमवार सुबह गश्त के दौरान कार सवार अधेड़ के कब्जे से 30 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी नरेश गेरा के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार सुबह गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए पुलिस टीम अबोहर मार्ग स्थित ग्रेफ चौराहे पर पहुंची। इसी दौरान एक कार के चालक ने सामने पुलिस टीम को आते देख कार रोक ली। कार चालक ने वाहन को वापस मोड़कर भागने की कोशिश की तो शक होने पर पुलिस टीम ने कार रूकवा तलाशी ली तो उसमें से 30 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।

पुलिस ने पोस्त व कार जब्त कर मौके से गांव रोड़ांवाली के विजय कुमार उर्फ अरविन्द्र उर्फ बिन्दिया (45) पुत्र देसराज उर्फ देशराज को गिरफ्तार कर लिया। कार चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच लखूवाली चौकी प्रभारी एसआई नवदीप सिंह को सौंपी गई है। कार्रवाई दल में एएसआई विनोद कुमार, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, हरजीत सिंह व पालाराम शामिल थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts