जयपुर में कार की टक्कर से एक युवक की मौत

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

जयपुर l राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज सुबह कार के टक्कर मार देने से एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोडाला थाना क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर सुबह तेज रफ्तार ऑडी कार ने युवक को टक्कर मार दी जिससे वह हवा में उछलकर पास बने एक मकान की छत पर जा गिरा। हादसे में युवक का एक पैर कटकर अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। युवक पाली जिले से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने के लिए जयपुर आया था। हादसे में कार भी एक खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार के एयरबेग खुलने से उसमें सवार दो युवतियां सुरक्षित बच गई। कार चालक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts