CP Joshi: युवाओं और किसानों में गहलोत सरकार की वादाखिलाफी को लेकर रोष

Published On

उदयपुर/जयपुर(सच कहूं न्यूज)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने उदयपुर में परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा अब जन-जन की यात्रा बन गई है। प्रदेश के हर कौने से इस यात्रा को जनता का अपार समर्थन और स्नेह मिल रहा है। प्रदेश की भ्रष्टाचारी और निकम्मी कांग्रेस सरकार की हमेशा के लिए विदाई अब तय हो चुकी है। हम सीकर के सांगलिया धूणी गए थे, वहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी आना था, लेकिन मुख्यमंत्री वहां नहीं आए। मुख्यमंत्री को डर लगने लगा है कि जनता के बीच जाएंगे तो जनता उनसे पांच साल का हिसाब मांगेगी। भीलवाडा में मुख्यमंत्री गहलोत को जनता ने आईना दिखा दिया जब उनके सामने ही मोदी मोदी के नारे लगने लगे थे। CP Joshi

सीपी जोशी ने कहा कि युवाओं और किसानों में कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को लेकर रोष व्याप्त है। किसानों से दस दिन में कर्जमाफी का वादा करके आज पांच साल पूरे होने को हैं, लेकिन कर्जमाफी के नाम पर 20 हजार से ज्यादा किसानों की जमीनें नीलाम कर दी गई। युवाओ को कभी बेराजगारी भत्ते के नाम पर ठगा गया तो कभी पेपर लीक करके उसका भविष्य ही चौपट कर दिया। आज प्रदेश का युवा इस गूंगी बहरी सरकार से अपना हक मांग रहा है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि आज प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सबसे गंभीर चुनौती बन चुका है। दुष्कर्म और महिला उत्पीडन के मामले में प्रदेश शर्मशार हुआ है। प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते प्रदेश का विकास अवरूद्ध हो गया है। आज हमारे यहां देश का सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल, बिजली मिल रही है। सबसे महंगा व्हीकल टैक्स पूरे देश में कहीं है तो वह राजस्थान में है। CP Joshi

कांग्रेस गबबंधन के लोग आज देश में सनतान धर्म को खत्म करने की बात करते हैं। उन्हे यह नहीं पता कि सनातन को खत्म करने का प्रयास मुगलों, अंग्रेजों ने भी किया था जिनको इस देश की जनता ने हमेशा के लिए खदेड़ दिया। सनातन संस्कृति को मुगल ही समाप्त नहीं कर पाए तो कांग्रेस किस खेत की मूली है। सनातन भारत के रग-रग में बसा हुआ है, जिसे ना तो कोई समाप्त कर पाया है, ना ही कोई कर पाएगा। CP Joshi

यह भी पढ़ें:– Rajasthan News: राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में गहलोत सरकार करने जा रही ये बड़ा काम, लोग हुए खुश

About The Author

Related Posts