टिब्बी में RajCop Citizen App को लेकर जागरूकता अभियान, पुलिस ने चिपकाए सूचना पोस्टर

Published On

टिब्बी (सच कहूँ/अंकित वधवा)। Tibbi News: आमजन को पुलिस सेवाओं से सीधे जोड़ने और डिजिटल माध्यम से त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को टिब्बी क्षेत्र में स्थानीय पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर RajCop Citizen App से संबंधित सूचना पोस्टर चिपकाए गए तथा लोगों को एप डाउनलोड कर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

टिब्बी पुलिस थाना से उप निरीक्षक वेद प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान पुलिस की आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन RajCop Citizen App के माध्यम से नागरिक घर बैठे कई महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। एप के जरिए ऑनलाइन FIR दर्ज करना, गुमशुदा वस्तुओं की रिपोर्ट करना, किरायेदार व घरेलू नौकर का सत्यापन कराना, चोरी हुए वाहन की जानकारी प्राप्त करना तथा आपात स्थिति में SOS सहायता जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि एप में साइबर क्राइम रिपोर्टिंग, हेल्पलाइन नंबर, पुलिस डायरेक्ट्री, शिकायत पंजीकरण और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने जैसी सेवाएँ भी शामिल हैं। अब आमजन को छोटी-बड़ी शिकायतों के लिए थाने के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि मोबाइल के माध्यम से सीधे सूचना पुलिस तक पहुंचाई जा सकती है। Tibbi News

अभियान के दौरान उप निरीक्षक वेद प्रकाश के साथ यातायात प्रभारी राजवीर सिंह नरूका, केसरीमल यादव, हेड कांस्टेबल संदीप शर्मा तथा कांस्टेबल भरतलाल व विजय सहारण मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने राहगीरों और दुकानदारों को एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया समझाई तथा QR कोड स्कैन कर इंस्टॉल करने की जानकारी दी।

स्थानीय पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत RajCop Citizen App के माध्यम से साझा करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। Tibbi News

यह भी पढ़ें:– कोलिवाला मारपीट मामले में सरपंच प्रतिनिधि पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला, सरपंच संगठन ने किया थाने में हंगामा

About The Author

Related Posts