B.Ed Result 2024 Declared: शानदार रहा बीएड प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम, जानें कौन-कौन रहा टॉपर!

Published On

B.Ed Result 2024 Declared: सादुलशहर (सच कहूँ न्यूज)। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर द्वारा मंगलवार को घोषित हुए बीएड प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में मूर्ति देवी मेमौरियल बीएड कॉलेज सादुलशहर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। देवकरन बिशनोई के अनुसार महाविद्यालय की छात्रा अनु पुत्री ताराचंद ने 88.58% अंक प्राप्त कर महाविद्यालय ही नहीं सादुलशहर तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार छात्रा अर्पण सिंह पुत्री जगसीर सिंह ने 87.64% अंकों के साथ महाविद्यालय में द्वितीय और छात्रा यशप्रीत कौर पुत्री सुखपाल सिंह ने 87.05% अंक लेकर महाविद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। B.Ed Result 2024

इस शानदार परीक्षा परिणाम पर महाविद्यालय के संरक्षक ईश्वर राय गर्ग और महाविद्यालय अध्यक्ष नोहित गर्ग ने विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डॉ. सूरजपाल ने बताया कि यह परीक्षा परिणाम अध्यापकों के अच्छे मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का शानदार परिणाम है। महाविद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा शानदार परीक्षा परिणाम प्राप्त करने पर सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और खुशी मनाई गई।

जेबीटीटी महाविद्यालय के राजकुमार रहे टॉपर | B.Ed Result 2024

सादुलशहर। सादुलशहर के निकटवर्ती शिक्षण संस्थान जेबीटीटी इंस्टीट्यूट का महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर राजस्थान द्वारा आयोजित बी.एड. प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम-शत प्रतिशत रहा। प्राचार्या डॉ. उषा गोदारा के अनुसार बी.एड. प्रथम वर्ष में प्रथम स्थान पर छात्रध्यापक राजकुमार पुत्र मनोहर लाल ने 86.11% अंक प्राप्त कर साथ में महाविद्यालय टॉप का खिताब हासिल किया। द्वितीय स्थान पर पवनदीप कौर पुत्री जगजीत सिंह ने 84.94% व तृतीय स्थान पर कविता मईया पुत्री किशन लाल ने 84.47% अंक प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। गुणात्मक एवं संख्यात्मक दृष्टि से श्रेष्ठ परिणाम देने पर मुस्कान सोसायटी अध्यक्ष नवीन बिश्नोई व सेवानिवृत उपकोषाधिकारी, भंवरसिंह सिन्हा, कोषाधिकारी रितेश न्यौल, एवं रामकुमार सिहाग, प्राचार्या डॉ. उषा गोदारा ने छात्रध्यापकों एवं अभिवावकों को दूरभाष पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

बिहाणी शिक्षा महाविद्यालय की वैशाली मग्गो रही प्रथम | B.Ed Result 2024

श्रीगंगानगर। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय ने बीएड प्रथम वर्ष का परिणाम घोषित कर दिया है। बिहाणी शिक्षा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बीएड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। महाविद्यालय में प्रथम स्थान वैशाली मग्गो पुत्री प्रवीण कुमार 89.53%, द्वितीय स्थान हरप्रीत कौर पुत्री जगजीत सिंह 89.17% और तृतीय स्थान किरण बाला पुत्री देवीलाल 88.94% ने प्राप्त किया। बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं विधायक जयदीप बिहाणी, महासचिव हिमांशु बिहाणी, शिक्षा महाविद्यालय के सचिव महेश कुमार माहेश्वरी, निदेशक राजेंद्र राठी, कमलजीत सूदन, प्राचार्य डॉ. कविता चौधरी और स्टाफ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Public Holiday: इस दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा हुई! कारोबार, व्यवसाय, दुकान, औद्योगिक उपक्रम सब रहे…

About The Author

Related Posts