Rajasthan Budget 2024 : राजस्थान बजट में बेरोजगारों के लिए बड़ा ऐलान, हर घर पानी पहुंचाने का भी प्लान

Published On

Rajasthan Budget 2024-25 : जयपुर (सच कहूँ/गुरजंट धालीवाल)। राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025 का राज्य बजट पेश किया, जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 27 हजार करोड़ रुपये और 25 लाख ग्रामीण घरों में नल का पानी पहुंचाने के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा। उपमुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री दीया कुमारी ने बेरोजगारों के लिए भी बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2025 में अगले पांच साल में चार लाख रिक्तियां भरी जाएंगी और युवाओं के लिए स्पेशल नीति बनाई जाएगी। Rajasthan Budget 2024

राज्य में पहली बार बनाएं जाएंगें, नौ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

साथ ही राज्य बजट में 2 लाख घरों में बिजली कनेक्शन, खाटू श्याम मंदिर में कॉरिडोर के लिए 100 करोड़ रुपये और राजस्थान पर्यटन विकास बोर्ड के गठन का प्रस्ताव रखा गया है। दीया कुमार ने कहा कि पहली बार राज्य में नौ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे और मेधावी स्कूली छात्रों को इंटरनेट के साथ मुफ्त टैबलेट दिए जाएंगे। विपक्ष द्वारा किए गए हंगामे के बीच, भाजपा के नेतृत्व वाले राज्य में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि सरकार ने बजट के तहत 10 प्रस्तावों पर काम करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य को 350 बिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने, पानी, बिजली और सड़क सुविधाओं का विकास करने, शहरी विकास की योजना बनाने और किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य ने पिछली सरकार में हुई पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए बेहतरीन कदम उठाए हैं, उन्होंने कहा कि माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गई है और 100 से अधिक गिरफ्तारियां की गई हैं। Rajasthan Budget 2024

Assembly Digital Museum : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग अब संभालेगा डिजिटल म्यूजियम का जिम्मा

About The Author

Related Posts