CDR Cell Constable Suspended: हेरोइन तस्करों का मददगार सीडीआर सेल हवलदार निलंबित

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए डाली गई हेरोइन की डिलीवरी में मदद करने का आरोप

Manmohan Picture
Published On

CDR Cell Constable Suspended: श्रीगंगानगर। अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स सिंडिकेट ने सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) सेल में तैनात हवलदार मंगतराम को तस्करों के साथ गठजोड़ कर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए डाली गई हेरोइन की डिलीवरी में मदद करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस ने एक महीने की गहन जांच के बाद पुलिस ने सबूत हासिल कर हवलदार मंगतराम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट आने पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी है, जिसमें बर्खास्तगी और गिरफ्तारी भी शामिल भी हो सकती है। Sri Ganganagar News

विश्वसनीय सूत्रों और जिला पुलिस के उच्च पदस्थ अधिकारियों के अनुसार विगत 26 मार्च को रावला थाना क्षेत्र के चक 7-8 एसकेएम की रोही में पाकिस्तानी तस्करों द्वारा ड्रोन से डाली गई 10 किलो 830 ग्राम हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी गई थी। इस ऑपरेशन में जिला पुलिस और सीआईडी (आईबी) की संयुक्त टीम ने हरमेश उर्फ जोरासिंह (32) निवासी धनूर, थाना केसरीसिंहपुर, रणजीतसिंह (29) चक 2-केएनडी, थाना रावला, सोनूसिंह (25), गुरप्रीतसिंह (21) और कीर्तनसिंह (19) निवासी हजारा रामसिंहवाला, थाना सदर जलालाबाद, जिला फाजिल्का, पंजाब को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के पास से 20 पैकेट बरामद हुए जिनमें कुल 10 किलो 830 ग्राम हेरोइन थी। इन पैकेटों पर नो प्लास्टिक रेडियम स्टिक लगी हुई थी। पदमपुर थाना क्षेत्र में तीन आरोपियों को पकड़ा गया था। इस मामले में पदमपुर थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर सुमन जयपाल की रिपोर्ट पर रावला थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच सूरतगढ़ सिटी थाना प्रभारी दिनेश सहारण को सौंपी गई।26 मार्च को जब ऑपरेशन चल रहा था, तब रावला क्षेत्र में तैनात एक पुलिस टीम महत्वपूर्ण टास्क पर काम कर रही थी और वह सीडीआर सेल से फोन लोकेशन व कॉल डिटेल्स की जानकारी ले रही थी। लेकिन सीडीआर सेल में तैनात हवलदार मंगतराम ने टीम को गलत सूचनाएं देकर भटकाने की कोशिश की, जिससे तस्करों को भागने में मदद मिल सकती थी। Sri Ganganagar News

बाद में जांच में और बड़ा खुलासा हुआ। हवलदार मंगतराम न केवल टीम को गुमराह कर रहा था, बल्कि वह गिरफ्तार किए गए तस्करों में से एक के सीधे संपर्क में भी था। मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड्स से इसकी पुष्टि हुई। करीब 35 दिनों की गहन जांच-पड़ताल के बाद हवलदार मंगतराम को लगभग 10 दिन पहले निलंबित कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) आरपी शर्मा को इसकी जांच सौंपी गई है।

सीडीआर सेल के हवलदार मंगतराम ने 10 किलो से अधिक हेरोइन की खेप वाले मामले में रावला क्षेत्र की टीम को गुमराह करने की कोशिश की। बाद में पता चला कि वह पकड़े गए आरोपियों में से एक के संपर्क में भी था। इसलिए उसे निलंबित कर जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरपी शर्मा को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी। Sri Ganganagar News
-हरिशंकर यादव जिला पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर

About The Author

Related Posts