गहलोत ने प्रदेशवासियों के दिवाली धूमधाम से मनाने पर जताई प्रसन्नता

Published On

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की कि इस बार सभी ने दिवाली धूमधाम से मनाई। गहलोत ने कहा ‘मुझे बेहद प्रसन्नता है कि इस बार सभी ने दिवाली धूमधाम से मनाई। कोविड के कारण दो सालों से दिवाली की रौनक कम थी पर इस वर्ष जैसा खुशनुमा माहौल था उससे पूरा प्रदेश उमंगों से भर गया। अच्छे मानसून के बाद खुशियों भरी दीपावली से प्रदेश में एक नया वातावरण बन गया है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों ने भी प्रदेश का हैप्पिनेस इंडेक्स बढ़ाया और आमजन को फिट रहने की प्रेरणा दी। हमारा प्रयास है कि हर परिवार में आर्थिक संपन्नता आए और संतुष्टि का माहौल बने। मुख्यमंत्री ने कहा ‘दीपावली के समय हुए कई जनकल्याणकारी फैसलों ने भी इस खुशी को और बढ़ाया है। मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि प्रदेश में खुशियों का माहौल इसी तरह बना रहे एवं मेरे प्रदेश का प्रत्येक नागरिक सभी दुखों से दूर होकर चिंरजीवी बने एवं हमेशा प्रसन्न रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts