GST: राजस्थान में सोने-चांदी पर 2% तक की बढ़ोतरी

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

10 हजार रु. की ज्वैलरी 300 रु. तक महंगी

जयपुर: जीएसटी लागू होने पर सोना, चांदी, पॉलिश्ड डायमंड और ज्वैलरी महंगी हो जाएंगी। हालांकि कपड़े, जूते-चप्पल व बिस्किट सस्ते होंगे। जीएसटी काउंिसल ने शनिवार को इन वस्तुओं के रेट तय कर दिए।

सोना, चांदी, डायमंड और ज्वैलरी पर 3% जीएसटी लगाना तय हुआ है। चूंकि अन्य राज्यों में 2% तक वैट व अन्य टैक्स हैं, इस कारण 1% तक की ही बढ़ोतरी होगी, लेकिन राजस्थान में कंपोजिशन स्कीम होने से अलग से वैट नहीं है।

बिना सेनवैट के डीलर काम करते हैं। यानी अबतक प्रदेश में इस पर अधिकतम 1.25% टैक्स था। अब 3% जीएसटी लगेगा। इस कारण 1.75% तक टैक्स बढ़ेगा। इससे 10 हजार रु. की ज्वैलरी 300 रु. तक महंगी होगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts