Hanumangarh Weather: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 28 से 31 मार्च के बीच आंधी-बारिश के आसार

Published On

जिले में कई जगह हल्की बारिश, छानीबड़ी में सर्वाधिक 13 एमएम वर्षा दर्ज

हनुमानगढ़। मौसम के बदले मिजाज के चलते हनुमानगढ़ जिले के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान जिले सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई। जिला कलक्टर कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार भादरा तहसील के गांव छानीबड़ी में सर्वाधिक 13 एमएम बारिश दर्ज की गई। Hanumangarh Weather

इसके अलावा नौरंगदेसर में 1 एमएम, रावतसर में 3 एमएम, पल्लू में 5 एमएम, नोहर में 4 एमएम, रामगढ़ में 6 एमएम, भादरा में 9 एमएम तथा डूंगराना में 8 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। जिले में कुल मिलाकर 49 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसी बीच राजस्थान के मौसम को लेकर नया पूर्वानुमान भी जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 2-3 दिनों तक राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहेगा, हालांकि आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। 26 और 27 मार्च को प्रदेश के पूर्वी व उत्तरी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि 28 से 31 मार्च के बीच एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे प्रदेश के कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ आंधी और बारिश होने की संभावना है। Hanumangarh Weather

About The Author

Related Posts