शिक्षा और रोजगार
तेज रफ़्तार का कहर, ट्रक से भिड़ी इनोवा
Published On
जयपुर।जयपुर जिले के कोटपूतली इलाके में एनएच 8 पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार (HighSpeed) इनोवा गाड़ी ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी की इनोवा आगे से बूरी तरह से डेमेज हो गई और जिस ट्रक से वह भिड़ी थी वह भी पलट गया। गाड़ी में फंसे घायलों को बहुत मुश्किल से बाहर निकाला गया।
इस तरह से हुआ हादसा | HighSpeed
- दिल्ली के रहने वाली 2 लड़कियांं और 3 लड़के वीकेंड पर घूमने के लिए जयपुर जा रहे थे।
- इनोवा गाड़ी कोटपूतली के पाथरेड़ी के पास ओवरटेक करने के चक्कर में आगे जा रहे ट्रक से जा भिड़ी।
- इनोवा और ट्रक की टक्कर के बाद आगे जा रहा ट्रक पर पलट गया।
- टक्कर इतनी जोरदार थी की ट्रक चालक और दो हेल्पर के साथ ही कार सवार 5 फ्रेंड्स घायल हो गए।
- गाड़ी में फंसे घायलों को बहुत मुश्किल से बाहर निकाला गया।
- पुलिस ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से बीडीएम हास्पिटल में पहुंचाया गया।
- जहां डॉक्टरों ने दिल्ली की एक लड़की और दो लड़को को गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया।
- हाइवे के बीच हादसा होने से यहां लंबा जाम लग गया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।