Punjab

हवाला-हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद
भाजपा सरकार द्वारा एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी पर महंगाई का बोझ और बढ़ा, केंद्र को तुरंत इस बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए: हरपाल सिंह चीमा
भाजपा की धूरी रैली पर हरपाल चीमा का तंज- सीएम नायब सैनी जनता को नहीं, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने मास्टरशेफ इंडिया की प्रतियोगी हरमनप्रीत कौर को वर्षों पुरानी बीमारी और बढ़ते इलाज खर्चों से राहत दिलाई*
सिर्फ नशा ही नहीं, ‘कैंसर’ भी खा रहा ‘पंजाब’ को

शिमला-नारकंडा शैक्षणिक भ्रमण में जुटाए यादगार अनुभव

साहसिक गतिविधियों, धार्मिक स्थलों और प्राकृतिक सौंदर्य का लिया आनंद

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित संस्कार इंटरनेशनल एकेडमी के 56 विद्यार्थियों ने विद्यालय की ओर से 4 जून से 8 जून तक आयोजित शिमला-नारकंडा शैक्षणिक भ्रमण में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पांच दिवसीय इस यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने प्राकृतिक सौंदर्य, साहसिक गतिविधियों और धार्मिक स्थलों का अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त किया। Hanumangarh News

भ्रमण के दौरान विद्यार्थी अज्ञातवास रिसॉर्ट में ठहरे, जहां उन्होंने पर्वतीय वातावरण का भरपूर आनंद लिया। साहसिक गतिविधियों के तहत विद्यार्थियों ने एडवेंचर रैपलिंग और ऑब्स्टेकल कोर्स में हिस्सा लेकर साहस, आत्मविश्वास और टीम भावना का परिचय दिया। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने हाटू पीक तथा हाटू माता मंदिर के दर्शन किए और हिमालय की मनोहारी वादियों का आनंद लिया।

इसके अलावा करीना पीक सनराइज प्वाइंट पर सूर्योदय के अद्भुत नजारों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भ्रमण के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने मॉल रोड, लक्कड़ बाजार, जाखू मंदिर तथा चर्च का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने खरीदारी कर स्थानीय संस्कृति और जीवनशैली को भी नजदीक से जाना। शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के शिक्षक जोगेंद्र सिंह, अंकुश मित्तल, विपिन कुमार, योगेश कुमार, अनीता सियाग एवं पूजा सरीन विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे।

वहीं टूर मैनेजर सतीश बेनीवाल के मार्गदर्शन और सहयोग से पूरा भ्रमण सम्पन्न हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य लाल बहादुर सुब्बा ने विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को सफल एवं ज्ञानवर्धक भ्रमण के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। Hanumangarh News

About The Author