RBSE 12th Result 2024 Update: विज्ञान-कृषि संकाय के आधे से ज्यादा विद्यार्थियों के 75 प्रतिशत से अधिक अंक

Published On

RBSE 12th Result 2024 Update: हनुमानगढ़। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर (Board of Secondary Education Ajmer) की ओर से सोमवार को जारी सत्र 2023-24 के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में टाउन के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (फोर्ट) (Government Higher Secondary School) का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। वाणिज्य संकाय का परिणाम शत प्रतिशत व विज्ञान व कला संकाय का परिणाम करीब 92 प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय में टॉपर रहे विद्यार्थी ने 91.40 प्रतिशत अंक हासिल किए। RBSE 12th Result 2024

कला संकाय में टॉपर रहे विद्यार्थी ने 84 प्रतिशत अंक हासिल किए। कला संकाय में 60 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी हासिल की। विज्ञान व कृषि संकाय के आधे से अधिक विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें होनहार बच्चों को माला व साफा पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। विद्यालय प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय का यह परिणाम न केवल संख्यात्मक दृष्टि से बल्कि गुणात्मक दृष्टि से भी उत्कृष्ट रहा है। आने वाले समय-वर्ष में प्रयास किया जाएगा कि इसमें और अधिक सुधार हो। RBSE 12th Result 2024

श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में मौजूद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हनुमानगढ़ ब्लॉक के अधिकांश राजकीय विद्यालयों का कक्षा 12वीं का कला, विज्ञान, वाणिज्य व कृषि संकाय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। कई विद्यालयों का सुखद आश्चर्यजनक परिणाम रहा है। इन परिणामों से आगामी वर्षों में शिक्षा के सार्वजनीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों को और गति मिलेगी। RBSE 12th Result 2024

यह परिणाम दिखाते हैं कि राजकीय विद्यालय किस तरह से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं। नए प्रवेश के समय इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जैसे ही विद्यालय 24 जून को खुलेंगे, प्रवेशोत्सव की कार्ययोजना के तहत हाउस होल्ड सर्वे में चिह्नित बच्चों को विद्यालय से जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रवेशोत्सव पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसमें प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियां होंगी। RBSE 12th Result 2024

Heat Stroke Symptoms: जिला प्रशासन ने लू-तापघात से बचाव के लिए किया अलर्ट, बरतें आवश्यक सावधानी

About The Author

Related Posts