RBSE 5th Result 2023 LIVE: राजस्थान बोर्ड की 5वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, 14 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

Published On

शिक्षा मंत्री कल्ला ने जारी किया परिणाम

गुरजंट धालीवाल
बीकानेर/जयपुर। शिक्षा विभाग से जुड़े सरकारी व प्राइवेट (RBSE 5th Result 2023 ) स्कूल के पांचवीं कक्षा का बोर्ड रिजल्ट गुरुवार दोपहर शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने जारी कर दिया। शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर के के पंजीयक रामस्वरुप जांगिड़ ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन कक्षा 5वीं (5th) का परीक्षा परिणाम 1 जून 2023 को भारत राजीव निर्माण गांधी सेवा केंद्र, कलेक्ट्रेट परिसर बीकानेर में शिक्षा मंत्री डा.बी.डी.कल्ला ने जारी किया।

इस बार कक्षा 5वी की परीक्षा 97.30 प्रतिशत रहा है।  इसमें छात्राओं का 97.50 प्रतिशत व छात्रों का 97.30 प्रतिशत रहा है। इस बार कक्षा 5वी की परीक्षा में 14,68,130 विद्यार्थी शामिल हुए थे। 5वीं का परीक्षा परिणाम https://rajshaladarpan.nic.in/Class5th_8thExam/Home/Result23_Class5th8th.aspx (RBSE 5th Result 2023 )

ऑनलाइल देखा जा सकता है | RBSE 5th Result 2023

उन्होंने बताया कि जिस स्टूडेंट के 33 प्रतिशत से कम अंक होंगे, उन्हें सप्लीमेंटरी परीक्षा देनी होगी। सप्लीमेंटरी परीक्षा में फेल होने के बाद भी उसे कक्षा 6 के लिए प्रमोट कर दिया जाएगा। दरअसल, शिक्षा का अधिकार कानून में कक्षा सात तक किसी भी स्टूडेंट को फेल करने का प्रावधान नहीं है। आठवीं बोर्ड परीक्षा में भी स्टूडेंट को फेल करने का प्रावधान पिछले वर्ष जुड़ा था।

ग्रेडिंग सिस्टम रहा | RBSE 5th Result 2023

आठवीं की तरह ही पांचवीं कक्षा में भी स्टूडेंट्स के ग्रेडिंग का सिस्टम रहा है। 86 प्रतिशत से सौ प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट को ए ग्रेड दिया गया है, जबकि 71 से 85 प्रतिशत अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को बी ग्रेड दिया है। 51 से 70 प्रतिशत अंक लाने वाले स्टूडेंटस भी सी ग्रेड में शामिल किए गए हैं। डी ग्रेड लाने वाले स्टूडेंट्स के 33 से 50 प्रतिशत अंक हैं। इससे कम अंक वाले स्टूडेंट्स को ई ग्रेड दिया गया। ई ग्रेड वाले स्टूडेंट्स को सप्लीमेंटरी एग्जाम देना होगा।

साहिलजीत धालीवाल का शानदार परिणाम

Sahiljit-Dhaliwal
Sahiljit-Dhaliwal

अमित बाल विद्या मंदिर की कक्षा पांच में अध्ययनरत साहिलजीत सिंह धालीवाल का परिणाम बेहतरीन रहा है। इस परिणाम पर स्कूल के प्रधानाध्यापिका गुलाब शर्मा, अमित शर्मा तथा कोचिंग टीचर रितु व राजेश कुमार ने साहिलजीत की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। अमित शर्मा ने बताया कि कुल 21 स्टूडेंटस में से दो-ए ग्रेड, 9-बी व 10 स्टूडेँट सी ग्रेट से उर्तीण रहे हैं।

About The Author

Related Posts