Punjab

झम्मट गाँव में आजादी के बाद पहली बार पहुंचा ‘नहरी पानी’ 
अप्रैंटशिप युवाओं को पुलिस ने भगा - भगाकर पीटा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा: योग्य लाभार्थी महिलाओं को पहली जुलाई से मिलेगी वित्तीय सहायता
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात; जायज़ मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

जयपुर जिले में 60 प्रतिशत से ज्यादा परिवारों ने करवाया मंहगाई राहत कैंप में अपना रजिस्ट्रेशन

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में चलाये जा रहे महंगाई राहत शिविर (Dearness Relief Camp) में गत 34 दिनों में जयपुर के कुल 18 लाख 16 हजार 520 परिवारों में से 11 लाख 323 परिवारों यानि 60 फीसदी से ज्यादा परिवारों ने महंगाई राहत कैंप में अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि महंगाई राहत कैंप 24 अप्रैल को शुरू हुए थे जिसके बाद अब तक कुल 43 लाख 50 हजार से ज्यादा गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को 51 हजार 280 गारंटी कार्ड जारी किये गए।

जिसमें से अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना (Annapurna Food Packet Yojana) के तहत 7 हजार 102, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 हजार 479, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 10 हजार 479, मुख्यमंत्री नि:शुल्क कृषि बिजली योजना (Rajasthan Muft Bijli Yojana) में 523, मुख्यमंत्री नि:शुल्क घरेलू बिजली योजना में 5 हजार 798 लाभार्थियों को गारंटी कार्ड जारी हुए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 9 हजार 900, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 1 हजार 780, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 2 हजार 930, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 2 हजार 177, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 112 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।

यह भी पढ़ें:– नई संसद भवन के उद्घाटन पर मंडराया महिला महापंचायत के हंगामे का साया

About The Author

Related Posts