सचखंडवासी शालू नागपाल इन्सां के दहाका प्रथाय नामचर्चा आयोजित

Published On

सादुलशहर (सच कहूँ न्यूज)। वार्ड नंबर नौ निवासी 45 मैम्बर सोहन लाल नागपाल की पुत्रवधु और हिमांशु नागपाल की धर्मपत्नी शालू नागपाल इन्सां का गत दिनों असामयिक निधन हो गया था। रस्म दहाका प्रथाय नामचर्चा बुधवार को अरोडवंश धर्मशाला में दोपहर बारह से एक बजे तक आयोजित की गयी। नामचर्चा की शुरुआत बेनती शब्द बोलकर और पवित्र नारा लगाकर की गयी। नामचर्चा के दौरान गड्डी अजल स्पेशल आनी पर पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के वचनो को उपस्तिथ साध संगत ने श्रवण किया। इस दौरान 11 जरुरतमंद परिवारों को एक एक महीने का राशन वितरण किया गया।

नामचर्चा में सरसा से मैनेजमेंट कमेटी की तरफ से केवल खान, हरयाणा, पंजाब और राजस्थान के 45 मैम्बर, सत ब्रह्मचारी सेवादार बहन और भाई, गुरु ब्रह्मचारी सेवादार बहन और भाई, 15 मैम्बर कमेटी, ग्रीन इस विंग के सेवादार, आसपास के ब्लाकों के मैम्बर, विधायक जगदीश जांगिड़, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप खीचड़, डा. बीबी गुप्ता, रूपचंद वधवा, रामगोपाल धींगड़ा, एड. रविंद्र मोदी, लखन सिंगला, नरेंद्र अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts