शाह सतनाम जी नोबल स्कूल कोटडा के विद्यार्थियों ने पूज्य गुरु जी के आगमन की खुशी इस तरह मनाई…

Published On

कोटडा (राजस्थान)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के बरनावा आश्रम में शुभ आगमन पर साध-संगत में खुशी का माहौल है। इस खुशी का इजहार साध-संगत दीप जलाकर, मिठाईयां बांटकर कर रही है। पूज्य गुरू जी ने तड़पती हुई संगत की प्यास बुझाते हुए यूट्यूब पर लाइव आकर साध संगत को अपने दर्शनों से निहाल कर दिया। पूज्य गुरु जी द्वारा लाइव आकर दर्शन देने पर सारी साध-संगत में काफी उत्साह देखने को मिला रहा है। इस दौरान पूज्य गुरू जी ने लाइव आकर सभी को मानवता भलाई कार्य बढ़ चढ़कर करने के लिए प्रोत्साहित किया और अपने घर में रहकर सुमिरन करने के लिए वचन किए। वहीं इसी कड़ी में शाह सतनाम जी नोबल स्कूल कोटडा में बच्चों ने पूज्य गुरु जी के आगमन की खुशी में आतिशबाजी व एक दूसरे को मिठांइयां बाटकर खुशी मनाई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts