साइंस मॉडल प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के छात्रों का दबदबा

Published On

गोलूवाला (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। ग्रामीण अंचल श्रीगुरूसर मोडिया में शिक्षा के क्षेत्र में लोहा मनवा रही शिक्षण संस्था शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल (Shah Satnam Ji Boys School) के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के कक्षा दसवीं के बच्चों अरमान, प्रांजल, दिव्यांशु, सुखनूर ने सीबीएसई की तरफ गत दिनों राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सांइस माडल प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया हैं। Sri Gurusar Modia News

पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से सर्वप्रथम जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय साइंस मॉडल प्रदर्शनी में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 215 स्कूलों ने भाग लिया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। जिसमें चयन होने से प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में हुआ। जिसमें 450 से ज्यादा स्कूलों ने भाग लिया इसमें स्कूल ने छठा स्थान हासिल करते अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय पूज्य गुरुजी को दिया। बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। Sri Gurusar Modia News

फोटो गोलूवाला-01 प्रतियोगिता के दौरान अपने मॉडल दिखाते विद्यार्थी।

About The Author

Related Posts