दूल्हे ने दूल्हन से मांगी बोलेरो…फिर दूल्हे की हुई जमकर धुनाई

Published On

दौसा (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के दौसा (Dausa News) से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के दौसा के मंडावर में मंडप में पहुंचे दूल्हे को दहेज में बोलेरो मांगना महंगा पड़ गया। दुल्हन पक्ष ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। कपड़े तक फाड़ दिये गए। फिर भी मामला यहीं शांत नहीं हुआ, दूल्हे के चाचा को भी पकड़ लिया और उनकी भी पिटाई कर डाली। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया। हालात बिगड़ते देख बाराती भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तुरंत दोनों पक्षों को बुलाकर मामला शांत करवाया।

यह भी पढ़ें:– मूसेवाला हत्या का मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ कनाडा का मोस्ट वांटेड

क्या है मामला

1 किमी दूर से आई थी बारात

थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि 1 मई को नांगल गांव के लखन मीणा की बेटी निशा (24) की शादी दौसा के ही बेजुपाड़ा थाना क्षेत्र के झूताहेड़ा निवासी विजेंद्र (28) पुत्र कैलाश मीणा से होनी थी। दोनों गांव की दूरी करीब 11 किलोमीटर है। सोमवार सायं 7 बजे विजेंद्र के परिवार के लोग बारात लेकर नांगल गांव पहुंचे। (Dausa News) यहां गांव में पहले बारात निकाली गई। रात 9 बजे फेरे होने थे और दुल्हन पक्ष के लोगों ने इसकी पूरी तैयारी कर ली थी।

दोनों पक्षों में तनातनी

लड़की के पिता ने बताया कि रात 9 बजे फेरे से पहले दूल्हे ने मंडप में रुपए के साथ बोलेरो की डिमांड कर दी और कहने लगा कि ये दोनों मिलने पर ही वह फेरे लेगा। इस पर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। मामले ने जैसे ही तुल पकड़ा दूल्हे के साथ आए बाराती मौके से फरार हो गए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts