‘नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय की गारंटी देता है भारतीय संविधान’

Published On

संविधान दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

हनुमानगढ़। संविधान दिवस के मौके पर बुधवार को जंक्शन स्थित पुलकित कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘देश की आजादी के बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों और विचारों का व्यावहारिक स्तर पर क्रियान्वयन’ रखा गया। Hanumangarh News

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राओं ने अपने विचारों को अभिव्यक्त किया और संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद पीलीबंगा के इंदिरा गांधी मेमोरियल कॉलेज के राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर लीलाधर ने छात्र-छात्राओं को संविधान निर्माण की प्रक्रिया, संविधान की प्रकृति तथा उसकी विशेषताओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान दुनिया के सबसे व्यापक और प्रगतिशील संविधानों में से एक है, जो नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय की गारंटी देता है। प्राचार्य डॉ. चंद्रा गुरनानी ने छात्र-छात्राओं को संविधान की पालना और उसकी मूल भावना को जीवन में उतारने की शपथ दिलाई। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जागरूक नागरिक बनने तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने का आह्वान किया। इस मौके पर महेन्द्र कुमार, रजवंत कौर, गौरी शंकर, सतीश कुमार, सरोज, तेजेन्द्रपाल सिंह सहित अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts