Rajasthan Weather Update: फिर बदलेगा मौसम, इस दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Published On

फिलहाल एक सप्ताह तक हीटवेव से राहत

Rajasthan Weather Update: हनुमानगढ़। प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 मार्च से उत्तर-पश्चिम और पूर्वी राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके चलते कई जिलों में बादल छाने के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। Rajasthan Weather News

मौसम विभाग के अनुसार 22 मार्च को जोधपुर और बीकानेर संभाग सहित शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही बढ़ने और मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने की भी संभावना है। हालांकि इसके बाद अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। बीते दिनों हुई वर्षा के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वर्तमान में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जो सामान्य से 2 से 8 डिग्री तक कम है। वहीं जैसलमेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। झुंझुनू जिले के मंडावा में सर्वाधिक 18 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो इस बदलाव का प्रमुख उदाहरण रहा। राहत की बात यह है कि प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक लू चलने की कोई संभावना नहीं है। इससे आमजन को तेज गर्मी से फिलहाल राहत बनी रहेगी, जबकि मौसम का यह उतार-चढ़ाव कृषि और दैनिक जीवन पर भी असर डाल सकता है। Rajasthan Weather News

About The Author

Related Posts