जमीन के लालच में टूटा रिश्तों का भरोसा, बुआ से धोखाधड़ी का मामला कोर्ट पहुंचा

तीन रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज

Published On

हनुमानगढ़। रिश्तों में भरोसा तोड़कर जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। परिवाद के आधार पर न्यायालय के आदेश पर फेफाना थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शांति देवी (62) पत्नी हरदत्त सिंह निवासी फेफाना तहसील नोहर हाल खचवाना तहसील भादरा ने न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नोहर में इस्तगासा पेश किया। Hanumangarh News

परिवाद में बताया गया कि प्रार्थिया के नाम चक 1 जेएसएन स्थित कृषि भूमि में हिस्सा दर्ज है। दिसम्बर 2023 में उसके भतीजे चेतराम पुत्र दुनीराम निवासी फेफाना तथा उसके पिता दुनीराम पुत्र बेगराज और भागी देवी पत्नी दुनीराम ने मिलकर जमीन खरीदने का प्रस्ताव दिया। आरोप है कि पारिवारिक विश्वास का फायदा उठाकर आरोपियों ने करीब 1.0626 हेक्टेयर कृषि भूमि का सौदा 10 लाख रुपए में तय किया और जनवरी 2024 में उप तहसील फेफाना में बैयनामा करवा लिया। बैयनामा के समय आरोपियों ने भुगतान चेक के माध्यम से करने का भरोसा दिलाया, लेकिन बाद में भुगतान नहीं किया।

परिवाद में कहा गया है कि आरोपी बार-बार बहाने बनाकर भुगतान टालते रहे। जब 10 मार्च 2026 को प्रार्थिया ने अन्य लोगों के साथ जाकर पैसे की मांग की, तो आरोपियों ने देने से साफ इनकार कर दिया और धमकी भी दी। न्यायालय के आदेश पर फेफाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई मीर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में सभी पहलुओं की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts