पक्कासहारणा में भिड़े दो पक्ष, कई घायल, सदर पुलिस थाना में परस्पर मुकदमे दर्ज

Published On

हनुमानगढ़। सदर थाना क्षेत्र के गांव पक्कासहारणा में रात्रि को दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्षों के कई जनों के चोटें लगी। घायलों को राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। इस संबंध में सदर पुलिस थाना में परस्पर मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं। पुलिस के अनुसार राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती रवि (27) पुत्र भंवरलाल नायक निवासी वार्ड नौ, गांव पक्कासहारणा ने पर्चा बयान में बताया कि रविवार रात्रि करीब 9.30 बजे वह व परिवार के सदस्य सो रहे थे। Hanumangarh News

तभी चानण उर्फ सुनील लुहार, मोनू लुहार, सरबती लुहार, सुनीता मेघवाल व उसका पति मुन्शी उनके घर में घुसे और सभी को घेरते हुए मारपीट करने लगे और गालियां निकाली। ईंटें फेंकी। मोनू ने उसके सिर में ईंट मारी जबकि सुनील ने उसके भाई के सिर में ईंट मारी। मौके पर उसकी नानी चुन्नी देवी व अन्य पड़ोसी आ गए। इन्होंने ललकारा तो आरोपी घर से भाग गए। जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में पुलिस ने बीएनएस व एससीएसटी एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

वहीं राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती दूसरे पक्ष के चानण उर्फ सुनील (25) पुत्र सहीराम लुहार निवासी वार्ड दस, गांव पक्कासहारणा ने पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया कि 22 जून की रात्रि करीब 8-8.30 बजे वह व उसका भाई मोनू (28) बाइक लेकर घर आ रहे थे। रास्ते में उसके घर से पहले गली में सुनीता मेघवाल, मुकेश वगैरा में बोलचाल हो रही थी। उसने व उसके भाई ने बाइक रोककर पूछा तो सुनीता बोली कि मुकेश वगैरा उससे विवाद कर रहे हैं।

इतने में पीछे से आए मुकेश ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया। रवि ने उसके भाई मोनू के सिर में लोहे के कापे से वार किया। इस पर वे दोनों भाई भागकर अपने घर में घुस गए जहां पर उसकी बुआ सरबती (45) पत्नी जैलाराम मौजूद थी। इसके बाद मुकेश, रवि, संदीप नायक निवासी पक्कासहारणा व एक अन्य ने घर में घुसकर मारपीट की। मुकेश ने उसकी बुआ सरबती के सिर में लोहे की रॉड से वार किया। उसकी दूसरी बुआ जाना, चेतराम भाट, सुनीता मेघवाल, सुनीता के पति मुंशी व आस-पड़ोस के लोगों ने वहां आकर उन्हें छुड़ाया।

अन्यथा यह लोग उन्हें जान से मार देते। इन लोगों ने जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में वह, उसका भाई मोनू, बुआ सरबती के चोटें लगी। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने चानण उर्फ सुनील के पर्चा बयान के आधार पर बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। परस्पर दर्ज मुकदमों का अनुसंधान एससीएसटी सेल सीओ रणवीर साईं कर रहे हैं। Hanumangarh News

Farmers News: पानी की मांग को लेकर किसान हुए एकजुट, पुलिस बल तैनात

About The Author

Related Posts