झगड़े में चोट लगने से महिला की मौत

Published On

आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। सेज थाना इलाके में वीरवार को को रास्ते की बात को लेकर दो परिवारों में लाठी-भांटा जंग हो गया। इस झगड़े में एक महिला के सिर पर चोट लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसकी शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

थानाधिकारी ग्यासूद्दीन ने बताया कि थाना इलाके में स्थित नेवटा गांव की रहने वाली फूली देवी (75), वहीं पास में रहने वाले बाबूलाल से रास्ते में गडे पिल्लर को लेकर वीरवार शाम को कहासुनी हो गई। कहासुनी झगड़ा में तबदील हो गई। इस दौरान बाबूलाल सहित अन्य लोगों ने लाठियों से फूलीदेवी पर हमला कर दिया। जिससे उसके सिर पर गम्भीर चोट लग गई जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी शुक्रवार सुबह मौत हो गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts