शिक्षा और रोजगार
तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, पंडित जय भगवान शर्मा डीडी के नेतृत्व में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
सांसद नवीन जिंदल के 10 साल के कानूनी प्रयास से प्रत्येक भारतीय को मिला तिरंगा फहराने का अधिकार : रमेश सैनी
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पिहोवा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में देशभक्ति का ऐसा उत्साह देखने को मिला कि शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। हाथों में तिरंगा लिए बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग पूरे जोश के साथ यात्रा में शामिल हुए और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। तिरंगा यात्रा की शुरुआत जिलाध्यक्ष रमेश सैनी, भाजपा नेता पंडित जय भगवान शर्मा डीडी और सांसद कार्यालय से आवेश सिंह, हल्का प्रभारी जीत राम आदि ने की। भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल के प्रयास से हर देशवासी को स्वतंत्र रूप से हर दिन तिरंगा लहराने का अधिकार मिला। सांसद नवीन जिंदल ने 10 साल से अधिक की कानूनी लड़ाई लड़कर प्रत्येक देशवासी को यह अधिकार दिलाया कि वह तिरंगे के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सके। जिला अध्यक्ष रमेश सैनी ने भी सांसद नवीन जिंदल के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें असली देशभक्त बताया । उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान ने देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व को समझे और देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को मजबूत करने में अपना योगदान दे। कि आज देश का युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और ऊर्जा के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सीमा की सुरक्षा से लेकर खेल, शिक्षा, राजनीति और सामाजिक सेवा तक युवाओं की सक्रिय भागीदारी भारत के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, उनके बलिदान और देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
जगह-जगह फूलमालाओं और पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत
तिरंगा यात्रा का पिहोवा शहर में जगह-जगह फूलमालाओं, पुष्पवर्षा और जलपान की व्यवस्था के साथ जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और कार्यकर्ताओं पर शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। लोगों में तिरंगा यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
यात्रा के मार्ग में सबसे पहले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच ने सिख समाज के लोगों के साथ व रोटरी क्लब, लायंस क्लब रॉयल पिहोवा तथा रोटरी क्लब एलीट और भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा ने इस यात्रा का फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई। सामाजिक एवं विभिन्न संस्थाओं की ओर से किए गए इस स्वागत ने तिरंगा यात्रा के उत्साह को और बढ़ा दिया।
पंडित जय भगवान शर्मा डीडी ने किया हर घर तिरंगा का आह्वान
पंडित जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, एकता और गौरव की सामूहिक अभिव्यक्ति है। तिरंगा प्रत्येक भारतीय की भावनाओं और देश के गौरव से जुड़ा हुआ है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को प्रदर्शित करने का आह्वान किया।
सांसद नवीन जिंदल कार्यालय की ओर से आवेश सिंह ने कहा कि कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। तिरंगा यात्रा में जिस तरह बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए, वह पिहोवा की एकजुटता और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रमाण है।
ये प्रमुख लोग रहे मौजूद
तिरंगा यात्रा में जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच, सांसद कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह, आवेश सिंह, जीत राम, नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला, महिला मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा, बाखली मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह इस्हाक, सारसा मंडल अध्यक्ष बाबू राम रुआ, इस्माइलाबाद मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, नगर पालिका उपप्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र ढींगरा, चिरंजीव गर्ग नगर पालिका प्रधान प्रतिनिधि इस्माईलाबाद, मार्केट कमेटी प्रधान तरणदीप सिंह वड़ैच, अनाज मंडी उपप्रधान चंद्र गुप्त मंगला, दूरसंचार विभाग भारत सरकार के सदस्य हरिओम अग्रवाल, मन की बात जिला प्रमुख हान्नु चक्रपाणि, मन की बात मंडल संयोजक पिहोवा महेश तलवार, युधिष्ठिर बहल, पवन शर्मा, रिकी शर्मा, सुखबीर सिंह सैनी, पूर्व मंडी प्रधान नंदलाल सिंगला, सुखबीर सिंह कलसा, पिहोवा मंडल सचिव लव तलवाड़,
अजय कालड़ा, जस्सी मोहनपुर, तनु गुप्ता, सतीश सैनी, रामधारी शर्मा, डॉ. जसबीर सिंह, राजीव थरेजा, नरोत्तम वासन, दीपक बवेजा, सुमित शर्मा, तजिंदर वालिया, चिरंजीवी गर्ग इस्माईलाबाद चेयरमेन नगरपालिका प्रतिनिधि निरवैर सिंह, अश्वनी शर्मा, निर्मल सिंह, वीरेन्द्र शर्मा नैसी,राम करण गोस्वामी, अमरीक पाल, चंद्रभान सैनी, मनदीप विर्क अजमत पुर, देवी दयाल शर्मा प्रभारी पिहोवा, रामधारी शर्मा, विनोद डोलिया, राकेश पुरोहित, पवन शर्मा, गुलशन शर्मा महामंत्री, साहिल सैनी महामंत्री, राम कुमार सैनी महामंत्री, सोनू सुरमी महामंत्री, जय भगवान मलिक महामंत्री, जगदीश मैहला महामंत्री, कृष्ण मोर, अजय कोरियोग्राफर, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं शहरवासी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के समापन तक पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। यात्रा ने न केवल लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया, बल्कि एकता, भाईचारे और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को भी मजबूत किया।
