देश में कोरोना के 12,516 नए मामले आए सामने

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोविड टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है और कोविड से उबरने की दर 98.25 प्रतिशत तथा संक्रमण दर 0.40 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में 53 लाख 81 हजार 889 कोविड टीके दिए गए हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक कुल टीकाकरण 110.79 करोड़ 79 लाख 51 हजार 225 गया है।

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 13,155 कोविड रोगी स्वस्थ हुए हैं। अभी तक तीन करोड़ 38 लाख 14 हजार 80 लोग कोविड संक्रमण से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.26 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 12,516 कोविड संक्रमण के नये मामले सामने आए हैं। देश में इस समय एक लाख 37 हजार 416 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है, जो 267 दिनों में सबसे कम है। संक्रमण 0.40 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 11 लाख 65 हजार 286 कोविड परीक्षण किए गये हैं। अब तक कुल 62 करोड़ 10 लाख 67 हजार 350 कोविड परीक्षण किए गये हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts