देश में 130.39 करोड़ कोरोना रोधी टीके लगे

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोविड टीकाकरण अभियान में पिछले 24 घंटे के दौरान 80.86 लाख टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 130.39 करोड़ से अधिक हो गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 80 लाख 86 हजार 910 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 130 करोड़ 39 लाख 32 हजार 286 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 9419 नए मामले सामने आए हैं।

देश में अभी 94742 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। यह संक्रमित मामलों का 0.27 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.73 प्रतिशत है। इसी अवधि में 8251 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 40 लाख 47 हजार 388 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.36 प्रतिशत है। देश भर में पिछले 24 घंटों में कुल 12 लाख 89 हजार 983 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश में कुल 65 करोड़ 19 लाख 50 हजार 127 कोविड परीक्षण किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts