मुज्जफरनगर के इस गांव में दिल दहला देने वाली वारदात, जानकर रह जाओगे दंग

Published On

Muzaffarnagar: शाहपुर सोनू।  मुज़फ्फरनगर जनपद के शाहपुर क्षेत्र के गांव बसीकलां में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर एक महिला और उसके चार मासूम बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस निर्मम हमले में चार वर्षीय बच्ची इसरा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी मां और तीन अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पानी के टैंक में फेंकी गई मासूम

जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने घर में सो रही महिला फिरदौस और उसके बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के दौरान चार वर्षीय इसरा को पानी के टैंक में फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।

मां की हालत नाजुक, मेरठ रेफर

हमले में मां फिरदौस के पेट में चाकू लगने से उनकी हालत गंभीर हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य बच्चे—शाद (9), आयशा (8) और नबिया (7)—भी चाकू लगने से घायल हुए हैं। इनका उपचार शाहपुर सीएचसी में कराया गया।

पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह और थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से कुछ संदिग्ध सामग्री मिली है, जो जांच में अहम सुराग साबित हो सकती है।

डॉग स्क्वॉयड, फोरेंसिक टीम और एसओजी समेत कई थानों की पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जल्द खुलासे का दावा

एसपी देहात ने बताया कि घटना के शीघ्र खुलासे के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और हर पहलू से जांच की जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। इस जघन्य घटना ने पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

About The Author

Related Posts