वृद्धों को भी मिले सभी सुख-सुविधाएं: वेंकैया

Published On

नयी दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने संयुक्त परिवार प्रणाली पर बल देते हुए कहा है कि वृद्धों को समाज में उपलब्ध सभी सुख और सुविधाएं प्राप्त होनी चाहिए। नायडू ने रविवार को सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर वृद्धावस्था पर लिखे एक लेख में कहा है कि हमारे शहर और वहां की सुविधाएं वृद्धों के लिए सुगम्य सुलभ होनी चाहिए। बुजुर्गों का अधिकार है कि सार्वजनिक स्थान और सुविधाएं उनके लिए बाधा रहित एवं सुगम हों। सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए अनेक योजनाएं और कार्यक्रम चलाए हैं, इनमें प्रधानमंत्री वय वन्दन योजना तथा वरिष्ठ नागरिक कल्याण निधि तथा असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों और खादी कामगारों की सामाजिक सुरक्षा के लिए योजनाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- अगली पीढ़ी को दें संस्कारों का खजाना, तभी सुख से गुजरेगी बुजुर्ग अवस्था

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts