अमित चिकारा बने रालोद के बडौत विधानसभा अध्यक्ष

Published On

बड़ौत (सच कहूँ/सन्दीप दहिया)। बडौत नगर के रालोद कार्यकर्ता अमित चिकारा (Amit Chikara) को रालोद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की संस्तुति पर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह द्वारा बडौत विधानसभा अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।अमित चिकारा के बडौत विधानसभा अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी और कार्यकर्ताओं ने अमित चिकारा को इसके लिए बधाई दी। रालोद जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने उनके मनोनयन पर शुभकामनाएं प्रेषित की। Baraut News

अमित चिकारा ने बताया कि रालोद अध्यक्ष द्वारा जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है उसका वे पूरी कर्त्तव्यनिष्ठा से पालन करेंगे।वे रालोद की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। समाज के सभी वर्गों को राष्ट्रीय लोकदल से जोड़कर रालोद के हाथों को मजबूत करेंगे।उन्होने बताया कि रालोद में सभी वर्गों और समाज के लोगो को सम्मान दिया जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में रालोद की जीत निश्चित है ।रालोद कार्यकर्ता चुनाव में जी जान से जुट चुके है।बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती से खड़ा किया जा रहा है।जनपद के प्रत्येक गांव से रालोद पूरी तेजी के साथ जुड़ता जा रहा है।जल्द ही रालोद का परचम चारो ओर फहराएगा। Baraut News

About The Author

Related Posts