जनता जूनियर हाईस्कूल कण्डेला में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: विगत मंगलवार को जनता जूनियर हाईस्कूल स्कूल कण्डेला में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान करके प्रोत्साहित किया गया। नर्सरी कक्षा में विहान ने प्रथम, आयुष चौहान ने द्वितीय तथा आरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एलकेजी में अमित ने प्रथम, शौर्य ने द्वितीय व वानी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूकेजी कक्षा में अगम चौहान ने प्रथम, आरव चौहान ने द्वितीय व मानसी ने तृतीय स्थान हासिल किया। फर्स्ट क्लास में प्रियंका ने प्रथम, पलक शर्मा ने द्वितीय व मयंक कश्यप ने तृतीय स्थान हासिल किया। सेकेंड क्लास में साक्षी फर्स्ट, वानी सेकेंड व इवांका थर्ड पोजीशन पर रही। Kairana

थर्ड क्लास में अंजली प्रथम, देवांशी द्वितीय व विधि तृतीय स्थान पर रही। फोर्थ क्लास में राशी ने प्रथम, जारा ने द्वितीय व अवनी ने तृतीय स्थान पर बाजी मारी। फिफ्थ क्लास में अर्शी ने प्रथम, सिया ने द्वितीय व अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सिक्स्थ क्लास में गुंजन प्रथम, केशव कश्यप द्वितीय तथा अंजली व वंश संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। सेवंथ क्लास में महिमा शर्मा प्रथम, जोया द्वितीय व खुशी तृतीय स्थान पर रही। एइठ क्लास में प्राची ने प्रथम, आस्था ने द्वितीय व प्रिंस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रबंध निदेशक(एमडी) मीनाक्षी चौहान व प्रधानाचार्य अशोक चौहान के द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर निखिल, नीलम, नीशू, कीर्ति, ममता, कोमल, प्रिया, प्राची, नीलम, निशा व रूबी देवी आदि शिक्षिकाएं व विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। Kairana

यह भी पढ़ें:– छात्र-छात्राओं व शिक्षक स्टाफ को शीतल पेयजल हेतु वाटर कूलर किया भेंट

About The Author

Related Posts