Shefali Jariwala death case Update: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला मौत मामले में आई बड़ी अपडेट

Published On

पति पराग त्यागी समेत 4 लोगों के बयान दर्ज

Shefali Jariwala death case Update: मुंबई। लोकप्रिय अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के अचानक निधन के मामले में मुंबई पुलिस ने जांच की गति तेज कर दी है। जुहू पुलिस थाने के अधिकारी शनिवार सुबह कूपर अस्पताल पहुंचे, जहां सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखते हुए उन्होंने आवश्यक जानकारी एकत्र की। पुलिस ने अभिनेत्री के पति पराग त्यागी का बयान उनके आवास पर दर्ज किया है। अब तक कुल चार व्यक्तियों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।  शेफाली का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल में रखा गया है। उनके नजदीकी रिश्तेदार, मित्र और व्यक्तिगत फिटनेस ट्रेनर भी अस्पताल पहुंचे हैं। Shefali Jariwala Death Case

शेफाली की फिटनेस ट्रेनर ने बताया कि वह अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद अनुशासित थीं। ट्रेनर ने कहा, “वह नियमित रूप से व्यायाम करती थीं और खानपान का विशेष ध्यान रखती थीं। मिर्गी की समस्या को नियंत्रित रखने के लिए वह ठंडी वस्तुओं से परहेज करती थीं और चिकित्सा परामर्श का सख्ती से पालन करती थीं।” ट्रेनर ने यह भी बताया कि उनकी शेफाली से अंतिम भेंट दो दिन पहले हुई थी।

पुलिस ने तफ्तीश शुरू की है

हालांकि, जिस तरह से पुलिस ने तफ्तीश शुरू की है, उससे मामला कुछ संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने पराग त्यागी के अतिरिक्त घर की मेड और कुक से भी पूछताछ की है। शनिवार सुबह फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी अभिनेत्री के निवास पर पहुंची और उन्होंने मौके पर गहन जांच की।

42 वर्षीय शेफाली का निधन शुक्रवार देर रात हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मृत्यु हृदय गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) के कारण हुई बताई जा रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जो आगे की जांच में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।

कॉमेडियन सुनील पाल ने भी अभिनेत्री के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा, “बॉलीवुड से यह अत्यंत दुखद समाचार है। मेरी मित्र और प्रतिभाशाली अभिनेत्री शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। हमने कई लाइव शो एक साथ किए हैं। ‘कांटा लगा’ गीत से उन्हें अपार प्रसिद्धि मिली थी। वे एक अत्यंत उम्दा कलाकार थीं।” Shefali Jariwala Death Case

Yasar Dogu Wrestling Tournament: तुर्की में भारतीय महिला पहलवानों ने विदेशी पहलवानों को धूल चटाई

About The Author

Related Posts