Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पिता-पुत्र घायल

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Road Accident: बाइक पर सवार होकर शामली की ओर जा रहे एक 40 वर्षीय युवक की कार की टक्कर लगने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार पिता-पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मृतक के भाई ने आरोपी कार चालक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। Kairana News

शनिवार को क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी करणसिंह(40) व इस्सोपुर खुरगान निवासी ओमप्रकाश व उसका पुत्र सौरव बाइक पर सवार होकर शामली के लिए जा रहे थे। प्रातः करीब दस बजे जैसे ही वह पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग-709एड़ी पर स्थित भास्कर इंटरनेशनल स्कूल के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक सवार तीनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। Kairana News

राहगीरों की सहायता से तीनों घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल करणसिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि ओमप्रकाश व उसके पुत्र सौरव को गम्भीर हालत के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं, मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस अस्पताल में पहुंची तथा मृतक के शव को पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई मैनपाल ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। मृतक करणसिंह विवाहित व्यक्ति था। हालांकि उसे कोई संतान नही है। हादसे के वक्त करणसिंह ही बाइक चला रहा था। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Mahindra Group: स्वराज ट्रैक्टर्स ने 25 एचपी सेगमेंट में टारगेट 625 की लॉन्चिंग के साथ टारगेट रेंज का विस्तार किया

About The Author

Related Posts