हैवानियत: रंगदारी नहीं देने पर महिला की पीट-पीटकर हत्या

Published On

छपरा (एजेंसी)। बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि सेमरिया खुर्द गांव निवासी राम गोपाल सिंह की 55 वर्षीय पत्नी शांति देवी ने अपने हिस्से की जमीन बेचकर वर्ष 2022 के नवंबर माह में अपनी पुत्री की शादी की थी।

क्या है मामला

रविवार की देर रात गांव के तीन लोग उसके पुत्रों से रंगदारी की मांग करने पहुंचे थे। पुत्रों के नहीं मिलने पर उन लोगों ने शांति देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गयी। सूत्रों ने बताया कि घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है। इस सिलसिले में मृतक महिला के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts