सीबीएसई ने पेपर लीक का किया खंडन

Published On

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कानपुर में केंद्रीय पात्रता परीक्षा में पेपर लीक की घटना का खंडन करते हुए मीडिया में इस लीक की खबरों को बेबुनियाद बताया है। बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने आज यहाँ जारी वक्तव्य में कहा कि 11 दिसंबर को कानपुर में हुई पात्रता परीक्षा के बारे में कुछ अखबारों में यह खबर छपी की परीक्षा शुरू होने से एक डेढ़ घंटा पहले पेपर लीक हुए और व्हाट्सअप्प पर वायरल हुए।

इस पेपर के सवाल वही थे जो परीक्षा में पूछे गए थे। पुलिस अधीक्षक ने कुछ लोगों को इस बारे में गिरफ्तार भी किया। बयान के अनुसार बोर्ड ने अपना एक प्रतिनिधि वहां भेजा उसने लखनऊ जाकर सम्बद्ध पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की तब पता चला कि कोई पेपर लीक नही हुआ। इस लिए पेपर लीक की खबर भ्रामक है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts